जामताड़ा, अगस्त 9 -- बिंदापाथर। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद, पूर्व कोयला राज्य मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शुक्रवार को खैरा हटिया मैदान मे पंचायत के मुखिया लखीलाल मरांडी के नेतृत्व एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने बारी-बारी से गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।इस अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर ब्राह्मण विनय पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। मौके पर मुखिया लखीलाल मरांडी ने कहा कि दिशोम गुरु का जाना झारखंड ही नही पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन गरीब, शोषित, वंचितो के आवाज थे, गुरूजी की कमी...