भागलपुर, अगस्त 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिबू सोरेन का भागलपुर की राजनीति और यहां के लोगों से गहरा लगाव था। अविभाजित बिहार में कई बार भागलपुर आए और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां के लोगों से उनका अच्छा संबंध था। भागलपुर की जेल में भी कुछ दिन रहे थे। भागलपुर जिले के दो विधानसभा क्षेत्र की सीमा झारखंड से सटती है। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र का पूर्वी क्षेत्र साहिबगंज और दक्षिणी क्षेत्र गोड्डा जिले से सटता है। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की सीमा झारखंड के गोड्डा जिले से सटती है। दोनों राज्य की सीमा सटने से वहां की राजनीतिक गतिविधियों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की नजर रहती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका लोकसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया। दुमका लोकसभा क्षेत्र भी भागल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.