गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने चार दिनों तक थाना परिसर में संरक्षित रखे गए एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति के शव की पहचान नहीं होने पर शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि चार दिन पहले मिश्रबतरहां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप मीरगंज-भोरे मुख्य सड़क किनारे से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था। इस दौरान थाने की ओर से इलाके के विभिन्न गांवों में माइकिंग कर सूचना दी गई। साथ ही शव की तस्वीर भी पहचान के लिए थाने में रखी गई थी। इसके बावजूद चार दिनों तक कोई व्यक्ति पहचान के लिए नहीं आया। पुलिस ने बताया कि पहचान संबंधी कोई जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...