महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, सिटीजन फोरम के संस्थापक अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. घनश्याम पांडेय की चौथी पुण्यतिथि पर मातारानी रुमाली देवी महिला पीजी कॉलेज नदुआ बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कोलकाता विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अमरनाथ शर्मा ने कहा कि स्व. डॉ. पांडेय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके व्यक्तित्व में साहित्य, समाज और राजनीति तीनों बसता था। उनकी लेखनी में प्रसिद्ध गजलकार दुष्यंत कुमार की झलक दिखती है। उन्होंने अपने जीवन में कभी समझौता नहीं किया। वह सदैव साहित्य और समाज के लिए जिए। इसीलिए समाज में आज भी डॉक्टर पांडेय जिंदा हैं। विशिष्ट अतिथि सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि डॉ. घनश्याम पांडेय एक शिक्षक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.