चंदौली, दिसम्बर 31 -- चंदौली, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने जिले में किए जा रहे 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान कार्यदाई संस्थाओं की लापरवाही पर नाराजगी प्रकट किया। साथ ही शिथिलता पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के निर्माण कार्य की गुणवत्ता समय-समय जांच करने के लिए जिले स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से इस बात की पुष्टि करने के लिए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित नियमों, मानकों का पालन करते हुए गुणवत्ता के अनुरूप ही किए जाएं। मॉडल स्कूल पचकेडिया गढवा, नौगढ़, काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। वहीं बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में हाई मास्क लाईट लग...