लातेहार, अगस्त 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। जमीरा पंचायत के रक्सी सामुदायिक भवन में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता झामुमो नेता शितमोहन मुंडा ने की। बैठक के दौरान पिछले वर्ष दुर्गा पूजा पर आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा के सफल संचालन हेतु दुर्गा मंडल रक्सी-जमीरा कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें शितमोहन मुंडा को पुनः अध्यक्ष चुना गया, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति, सचिव मणिलाल यादव, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर गिरी को चुना गया है। इसके अलावे उपाध्यक्ष धीरज प्रजापति, बिनोद उंराव, बबलू प्रजापति, रघुनंदन प्रजापति, बालक यादव, रविंद्र कुमार गोप के अलावे उप सचिव के पद पर अन...