गिरडीह, मई 18 -- पीरटांड़। श्री सम्मेद शिखरजी विकास समिति उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन द्वारा संचालित पारस विद्या योजना के तहत शिखरजी तथा आसपास के क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रही है। संस्था द्वारा क्षेत्र के 34 विद्यालयों में 42 शिक्षकों के द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी शिक्षकों को समय समय पर प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। पिछले 5 दिनों से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अहमदाबाद के विशेष प्रशिक्षक पीनाक्षी बड़ौदरिया एवं वैभव पारीख के द्वारा सभी शिक्षकों को 5 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षकों के सहायता से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर समारोह का आयोजन कर प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिखरजी की विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधक एवं स्वच्छता समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.