आदित्यपुर, जनवरी 5 -- आदित्यपुर। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक यूनियन, कोल्हान का वार्षिक वनभोज रविवार को जयप्रकाश उद्यान में हुआ। इस दौरान टेम्पो चालकों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। प्रदेश इंटक के संयुक्त महासचिव महेंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने यूनियन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठित होकर संघर्ष और सहयोग के माध्यम से ही अपने अधिकारों को सुरक्षित कर सकते हैं। अध्यक्ष केपी तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुनील सिंह, शशि आचार्य, रिंकू सिंह, उपेंद्र सिंह, उमेश सिंह, रामू राव, धीरेंद्र, विजय गुप्ता, अजय कुमार, कलतर राय यादव, राजा किशोर, राजेश, घनश्याम, रामानंद शर्मा, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में टेंपो चालक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.