बागपत, फरवरी 3 -- बड़ौत। क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही एक शिक्षिका के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पास के ही दूसरे गांव में शिक्षिका है। वह अपने घर से स्कूल जाने के लिए बस की इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान गांव का एक युवक वहां पर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष निवासी खेड़ा इस्लामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.