नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 स्थित विद्यालय की शिक्षिका ने खेल प्रशिक्षक पर अश्लील बातें करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विद्यालय प्रबंधन से भी संपर्क किया था। दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र स्थित स्कूल में बतौर योग शिक्षक अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्हें यहां संविदा पर रखा गया है। मुकेश कुमार नाम का युवक स्कूल में खेल प्रशिक्षक है। महिला का आरोप है कि मुकेश आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता। कई बार बच्चों के सामने गलत हरकत करता। वह मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के बहाने भी छेड़छाड़ कर चुका था। यही नहीं मना करने के बावजूद आरोपी ने महिला के मोबाइल पर अश्लील लिंक भेजा। उसने लिंक को देखने का दबाव बनाया। महिला के विरोध करने पर उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.