बुलंदशहर, फरवरी 23 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में मनचले ने फोन नंबर देने से इंकार करने पर घर में घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता के विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। आरोपी युवक काफी समय से शिक्षिका का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात में एक कालोनी निवासी पीड़िता शिक्षिका ने तहरीर देकर बताया कि वह गुलावठी के एक पब्लिक स्कूल में बतौर शिक्षिका कार्यरत है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला प्रशांत पुत्र सतीश पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता था और जबरन फोन नंबर मांगता था। उसके इंकार करने पर आरोपी ने उसे भुगत लेने की धमकी भी दी थी। पीड़ित के अनुसार 18 फरवरी की शाम वह अपने घर में अकेली थी और उसके माता-पिता एक...