पौड़ी, नवम्बर 4 -- एकेश्वर ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली में तैनात एक महिला शिक्षक से मारपीट और अभद्रता मामले में शिक्षा विभाग ने यहां तैनात प्रधानाचार्य और एक शिक्षक का तबादला टिहरी जिले में कर दिया है। इस मामले में करीब एक साल पहले यहां महिला शिक्षिका ने शिकायत की थी और मानवधिकार आयोग का भी दरवाजा खटखटाया था। जांच के बाद विभाग ने प्रशासनिक आधार पर ये तबादले कर दिए। बीते साल 17 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली में तैनात एक महिला शिक्षिका ने स्कूल के ही शिक्षक पर मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उन्होंने विभाग से की। तब विभाग ने शिक्षक का तबादला भी इस स्कूल से कर दिया था, लेकिन बाद में शिक्षक फिर इसी स्कूल में आ गया था। इसकी भी शिकायत शिक्षिका ने की थी। इस मामले में महिला शिक्षक ने राज्य मानवाधिकार आयोग की भी शरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.