कुशीनगर, जून 27 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रसूता शिक्षिका सुप्रिया पटेल की मौत के मामले में तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर विभिन्न माध्यमों से हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में एडीएम न्यायिक ने जांच शुरू की है। एडीएम न्यायिक ने गुरुवार को सीएचसी पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं की जांच पड़ताल कर उपस्थित डॉक्टरों का बयान भी लिया। बीते 22 मई को नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर-7 सरदार पटेल नगर निवासी सुप्रिया पटेल की तमकुहीराज सीएचसी में सामान्य प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने घटना के तीन दिन बाद सीएचसी की महिला चिकित्सक समेत तीन लोगों पर लापरवाहीपूर्वक इलाज का आरोप लगाकर थाने में तहरीद देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.