अमरोहा, सितम्बर 17 -- गजरौला, संवाददाता। छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित शिक्षिका व तीन छात्राओं के कोर्ट में मंगलवार को बयान दर्ज कराए गए। वहीं प्रधानाचार्य को प्रबंध समिति ने डाक द्वारा भी निलंबन का पत्र भेज दिया है। शहर स्थित शिव इंटर कॉलेज में कार्यरत प्रधानाचार्य शलभ भारद्वाज पर शिक्षिका व छात्राओं से अश्लील बातें और छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। मामले में शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। रविवार दोपहर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की जांच रिपोर्ट रखी गई। रिपोर्ट में प्रधानाचार्य को दोषी पाया गया। इसके बाद समिति ने उन्हें निलंबित करते हुए बिना अनुमति कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। समिति ने वरिष्ठ श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.