रामपुर, जनवरी 7 -- फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्ष 1992 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका की नौकरी हासिल करने वाली पाकिस्तानी नागरिक माहिरा उर्फ फरजाना के खिलाफ पुलिस ने अंततः मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला ने न केवल अपनी पाकिस्तानी नागरिकता का तथ्य छिपाया, बल्कि लंबे समय तक विभाग को गुमराह कर सरकारी खजाने से वेतन भी लिया। पुलिस अब इस पूरे फर्जीवाड़े की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाज निवासी अख्तर अली की बेटी फरजाना ने 17 जून 1979 को पाकिस्तान निवासी सिबगत अली से निकाह किया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली। पाकिस्तान में उसने दो बेटियों फुरकाना और आलिमा को जन्म दिया। निकाह के करीब तीन साल बाद पति द्वारा तलाक दिए जाने पर वह दोनों बेटियों के साथ रामप...