मैनपुरी, फरवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूलों में पढ़ाने वाली शिक्षिका पर स्कूल के ही कक्षा 12 के छात्र ने हमला बोल दिया। उसके साथ छेड़खानी की गई और धारदार हथियार से उसके होंठ काटकर अलग कर दिए। 20 जनवरी को हुई इस घटना की रिपोर्ट शिक्षिका के भाई की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवती के भाई ने जानकारी दी कि उसकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाती है। जहां कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसकी शिकायत उसने स्कूल में होने वाली पीटीएम में उसकी मां से की तो मां ने फिर से ऐसी बात न होने का भरोसा दिलाया। लेकिन वह छात्र नहीं माना तो वह शहर के ही ज्योति रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाने के लिए चली गई। लेकिन अखंड...