लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- ढखेरवा, संवाददाता। बीईओ रमियाबेहड़ पर प्राइमरी स्कूल की एक शिक्षिका ने धन उगाही का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने संघ के अध्यक्ष को पत्र लिख कर मानसिक उत्पीड़न और धन उगाही का आरोप लगाया है। उधर बीईओ ने शिक्षिका के आरोपों को खारिज करते हुए उनपर दबाव बनाने की कोशिश किये जाने की बात कही है। रमियाबेहड़ बीआरसी के लोनियन पुरवा प्राइमरी स्कूल की इंचार्ज अध्यापक रेखा के मुताबिक बीती 30 जनवरी को बस के जाम में फंस जाने की वजह से वह देर से स्कूल पहुंची थी। स्कूल पहुंचने से पहले बीईओ ने निरीक्षण किया और अनुपस्थिति दर्ज कर दी थी। इसका स्पष्टीकरण भी शिक्षिका से लिया गया। आरोप है कि कुछ देर से स्कूल पहुंचने की अनुपस्थिति न लगाई जाए और वेतन से कटौती न की जाए, इसके लिए बीईओ ने धन उगाही की। जब महीने का वेतन आया तो उसमें निरीक्षण वाले दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.