मुरादाबाद, मार्च 6 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारकर जान से मारने की भी कोशिश की थी। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी प्रियंका सिंह प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। प्रियंका सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसने 24 मई 2024 को मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर 5 निवासी गौरव सिंह से दूसरी शादी की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति गौरव सिंह और ससुर एडविन सिंह ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पहले पति से उत्सन्न आठ वर्षीय बेटी को भलाबुरा कहा। यह भी आरोप लगाया कि शराब पीकर आए दिन मारपीट करन...