हाथरस, मार्च 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र की एक शिक्षिका को बस्ती में तैनात प्रधानाध्यापक लंबे समय से आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। शिक्षिका वर्तमान में हाथरस में तैनात हैं। पूर्व में बस्ती में तैनाती थी। आपत्ति जताने के बावजूद प्रधानाध्यापक नहीं माना। इस पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सासनीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने सीओ प्रथम से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि उनकी पत्नी हाथरस जिले में सहायक अध्यापिका हैं। इससे पहले बस्ती के एक विद्यालय में तैनात थीं। उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल से व्यक्ति की ससुराल की तरफ से पारिवारिक जानकारी थी। इसके चलते उससे परिचय हो गया। वह व्यक्ति व उनकी पत्नी शिक्षिका को त्योहारों पर मैसेज भेजने लगा। आरोप है कि नंदलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.