रांची, सितम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। शिक्षिका के यौन शोषण के आरोपी मनोज कुमार सिन्हा से जुड़े मामले में अभियोजन पक्ष साक्ष्य प्रस्तुत कर रहा है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आठवें गवाह को प्रस्तुत किया गया। गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से उसका जिरह किया गया। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 19 सितंबर निर्धारित की है। मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार नंबर-2 की अदालत में चल रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ बीते 18 जनवरी को आरोप तय किया गया था। प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका (पीड़िता) ने स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए 21 नवंबर 2022 को अरगोड़ा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बता दें कि जमानत पर चल रहे मनोज सिन्हा की जमानत हाईकोर्ट ने जून में पीड़िता के आवेदन पर खारिज कर दी है।

हिंदी हिन्दु...