पूर्णिया, मार्च 19 -- धमदाहा। ड्यूटी पर जा रही शिक्षिका से बदमाश गले में पहने डेढ़ लाख रुपए मूल्य सोने का चेन छीन कर फरार हो गया। पीड़ित शिक्षिका कुमारी माधवी लता और उनके पति ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:00 बजे के करीब अपने आवास से निकलकर परीक्षा ड्यूटी केंद्र आदर्श संस्कृत मध्य विद्यालय धमदाहा जा रही थी। मध्य विद्यालय धमदाहा से पीछे आंगनबाड़ी केंद्र के समीप हटिया की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो बदमाशों ने उनके गले से डेढ़ भर के सोने चेन झपट लिया और फरार हो गए। विद्यालय पहुंच शिक्षिका ने सहकर्मियों एवं पति को घटना को लेकर आपबीती बताई। इस मामले में पीड़ित शिक्षिका ने धमदाहा थाना में लिखित आवेदन दिया है। धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें दूरभाष पर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.