सहरसा, जनवरी 9 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पटोरी पंचायत की रहने वाली शिक्षिका ममता कुमारी के एटीएम कार्ड की चोरी कर ऑनलाइन माध्यम से मोटी रकम निकालने का मामला सामने आया है। शिक्षिका के पति पंकज कुमार सिंह ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुए बताया कि वे पटोरी बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम से राशि निकासी करने गए थे। इसी दौरान एटीएम मशीन में उनका कार्ड फंस गया। उन्होंने बताया कि केबिन के पास खड़े एक युवक ने उन्हें एटीएम पर लिखे नंबर या बगल की शाखा में जाकर स्टाफ को बुलाकर कार्ड निकलवाने की जानकारी दी। पास स्थित बैंक शाखा से जब तक वे लौटे, तब तक उनका एटीएम कार्ड गायब हो चुका था और वह युवक भी वहां मौजूद नहीं था। पीड़ित के अनुसार इस दौरान उनके खाते से एक लाख सात हजार रुपये की निकासी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत बिहरा थाना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.