औरंगाबाद, जून 17 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के खूंटीडीह गांव की निवासी शिक्षिका पूनम कुमारी सिन्हा की असाध्य रोग के कारण मंगलवार को मृत्यु हो गई। इस खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वे राजकीय मध्य विद्यालय जुड़ाही में विशिष्ट शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। उनके पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे कुछ समय से बीमार थीं। हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हुई। उनके निधन पर विद्यालय में शोक सभा का आयोजन हुआ और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रधानाध्यापक अनिल दयाल यादव, शिवनंदन राम, गणेश सिंह भोक्ता, उमिता कुमारी, लखन देव यादव, अशोक कुमार, कौलेश्वर सिंह भोक्ता, अरुण गौतम, विद्यान सिंह भोक्ता, शिव शंकर सिंह भोक्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.