कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने शिक्षिका की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से चार लाख रुपये ठग लिए। बाद में नौकरी दिलाई नहीं। तकादा करने पर अभद्रता करते हुए धमकी अलग दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के झलवा हाल पता डूंगी बाग थाना मंझनपुर निवासी प्रियंका पांडेय पत्नी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि करीब पांच साल पहले उनकी मुलाकात म्योहर स्थित हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनंत राम दुबे से हुई। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक ने एडेड विद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद चार लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन तक तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। 20 जुलाई 2025 को तगादा करने जाने पर उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.