नई दिल्ली, जनवरी 19 -- यूपी के अंबेडकरनगर में गांधी आश्रम कॉलोनी में एक महिला शिक्षक की दिनदहाड़े धारदार हंसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिक्षिका का शव खून से लथपथ किचन में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने गांधी आश्रम पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शक के आधार पर पति भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी उमाशंकर सिंह उर्फ सोनू अपनी पत्नी सोनी (30 वर्ष) के साथ गांधी आश्रम कॉलोनी में रहते थे। उमाशंकर के पिता वृषभान सिंह और कॉलोनी के निवासियों ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि घर में सोनी की हत्या हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। सोनी पत्नी उमाशंकर सिंह की लाश किचन में खून से लथपथ पाई गई। पास में ही हसुआ भी बरामद हुआ जिससे गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पु...