मुंगेर, मार्च 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के तेलियाडीह पंचायत के मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर जवायत की शिक्षिका कीर्ति सौम्य ने मुंगेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी रचनात्मकता और नवाचार से सभी को प्रभावित किया। इस आयोजन में उन्होंने अंग्रेजी विषय पर आधारित टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) को प्रस्तुत किया। बिहार दिवस की थीम उन्नत बिहार, विकसित बिहार के अनुरूप शिक्षिका कीर्ति सौम्य ने टीएलएम में बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, प्रभावी और रोचक बनाए जाने को लेकर तथ्य प्रस्तुत किया जो बच्चों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। जहां प्रस्तुत किए गए शिक्षण सामग्री को खेल-खेल में सिखाने की विधियों ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। टीएलएम मेला में उनकी मेहनत और समर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.