संवाददाता, मई 4 -- यूपी के संतकबीरनगर में तैनात दो शिक्षकों द्वारा महिला शिक्षिकाओं से जबरिया देह व्यापार कराने के मामले के शिकायत की जांच बीएसए ने शुरू कर दी है। उक्त शिकायत रायबरेली जनपद की एक महिला ने मुख्यमंत्री से की है। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने बीएसए को जांच सौपी है। हालांकि शिकायतकर्ता महिला का पता और मोबाइल नम्बर न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिकायत की सत्यता की जांच के साथ ही शिक्षिकाओं से भी अपील की है कि यदि किसी के साथ इस तरह का कृत्य हुआ हो तो वे गोपनीय तरीके से कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकती हैं। रायबरेली जनपद की रहने वाली सुधा यादव नाम की एक महिला ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को भेजे अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि संतकबीरनगर जनपद के प्राइमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.