मुरादाबाद, जुलाई 25 -- नोसगे स्कूल में शुक्रवार को हरियाली तीज पर्व मनाया गया। जिसमें शिक्षिकाओं ने नृत्य, गीत व क्विज आदि आयोजित की। कार्यक्रम में किंडर गार्टन के अर्श, माधव, नायशा, आदित्य, मान, आरव नेगी, काव्या, आयांश, रुषिका, ईरिका, ग्रंथ ने भी भाग लिया। नर्सरी की क्वीन शिवानी बनीं और नित्या फर्स्ट व शावनी सेकेंड रनर अप रहीं। एलकेजी में तीज क्वीन का खिताब श्रीनिका त्यागी के नाम रहा। फर्स्ट रनर अप खदीजा वी और प्रेरणा शर्मा सेकेंड रनर अप रहीं। वहीं यूकेजी की तीज क्वीन इपशिता गुप्ता रहीं और उन्नति चौहान फर्स्ट रनर अप रहीं। शिक्षिकाओं ने बच्चों को तीज की परंपराओं से बारे में जानकारी दी। प्रबंधक नीरज गुप्ता ने बताया तीज का त्योहार हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। इस त्योहार का सावन में अपना पारंपरिक महत्व है। प्रधानाचार्य त...