कटिहार, अगस्त 26 -- कटिहार निज संवाददाता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की 107 वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि सामाजिक चिंतक के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे। उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करने के बाद वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल 1977 में मधेपुरा से सांसद निर्वाचित हुए थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया। उनकी सोच थी कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का आधार है। बीपी मंडल द्वारा तैयार मंडल आयोग दस्तावेज दलितों एवं पिछड़ों के लिए शासन और प्रशासन का द्वार खोलता है। भारत के सर्वोच्च न्यायाल...