जामताड़ा, दिसम्बर 26 -- शिक्षा ही सबसे बड़ा धन: शिशु विद्या मंदिर में मालवीय-अटल जयंती व वीर बाल दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संदेश करमाटांड़,प्रतिनिधि। शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यासागर(करमाटांड़) में भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के साथ वीर बाल दिवस का आयोजन श्रद्धा और राष्ट्रभाव के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में देश के महान महापुरुषों के विचारों को स्मरण कर विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक राजीवकांत, विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत दुबे एवं आचार्य जय नारायण मंडल द्वारा महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि राजीवकांत ने कहा कि महामना मालवीय शिक्...