जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल जिले के मधुश्रवां स्थित बुद्धा इंटरनेशनल विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर लॉर्ड बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन शिक्षाविद डॉ धनंजय कुमार ने मेहंदिया गांव निवासी सुजीत कुमार की पुत्री सुरुचि कुमारी और मधुश्रवां मठिया गांव निवासी श्यामनंदन पासवान के पुत्र नीतीश कुमार को गोद लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मुफ्त अपने विद्यालय से देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आज इंसान का सबसे बड़ा सहारा है। किन्तु जब वैसे बच्चे जो अनाथ हैं, बेसहारा हैं, जिनके अभिभावक पूरी तरह से लाचार उनकी जिंदगी में शिक्षा का लौ कौन जगाएगा? इसके लिए साधन संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि लॉर्ड बुद्धा ग्रुप का लक्ष्य ही है शिक्षा की लौ को गांव- गांव तक जलाना है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.