देवघर, नवम्बर 15 -- देवघर। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को झारखंड स्थापना के 25 वीं वर्षगांठ एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रमो की श्रृंखला के चौथे दिन झारखंड में महिला सशक्तिकरण- सपना या हकीकत? विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें12 छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने-अपने विचार व्यक्त की। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रकाश चन्द्र दास, जुगनू कुमारी सिंह एवं डॉ. बिपिन कुमार थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण हथियार है, जो उनके सपनो को हकीकत में बदल सकता है। कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं में राज्य के प्रति अपनत्व, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.