भागलपुर, फरवरी 23 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल और पूरणमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी भागलपुर में रविवार को स्वरांजलि वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, अध्यक्ष डॉ.चंद्रभूषण सिंह, संरक्षक लक्ष्मी नारायण डोकानिया, प्रो.मधुसूदन झा, तिलक राज वर्मा और प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने किया। अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा का कोई महत्व नहीं है। शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना, नृत्य, संस्कृत गीत, चक्र योग, राजस्थानी, पंजाबी नृत्य ,कजरी, शास्त्रीय संगीत, आसामी और होली नृत्य प्रस्तुत किया। सैनिक स्कू...