लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में उप सचिव के पद पर भी तैनाती कर दी है। गाजीपुर जिले के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. विकास सिंह को आयोग का उपसचिव बनाया गया है। उच्च विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत डा. विकास सिंह को प्रतिनियुक्ति के आधार पर अगले तीन वर्षों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में उपसचिव के पद पर तैनाती दी गई है। डा. सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नए पद पर कार्यभार ग्रहण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.