पटना, फरवरी 9 -- 67 वीं और 68वीं बिहार शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों को 26 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार ने सोमवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया कि यह प्रशिक्षण 16 कार्यालयों में होंगे। प्रत्येक कार्यालय में एक से 2 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें स्थापना, लेखा, मिड डे मिल, शिक्षा परियोजना परिषद, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, कोषागार, विधि शाखा, भविष्य निधि, आपदा प्रवंधन शाखा, राजस्व शाखा, अभिलेखागार शाखा आदि शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी को 15 सप्ताह के प्रशिक्षण घोषित किया गया था। लेकिन बिहार सरकारी सेवक की परिवीक्षा अ‌वधि नियमावली के मुताबिक प्रशिक्षण 4 चरणों में विभाजित किया गया है। इसके मुताबिक चारों चरणों को मिला कर प्रशिक्...