मधुबनी, फरवरी 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार राज्य शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक तालिमी मरकज शिक्षक संघ के द्वारा 14 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को डीईओ कार्यालय पर आयोजित धरना व प्रदर्शन वार्ता के बाद तत्काल स्थगित कर दिया गया। डीईओ जावेद आलम ने इन आंदोलनकारियों से वार्ता की और समस्या समाधान का शीघ्र भरोसा दिलाया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने शिक्षा विभाग को समय देते हुए कार्यक्रम को तत्काल स्थगित किया और समाधान नहीं होने पर विभागीय कार्यालय के घेराव का फैसला लिया। धरना पर बैठे शिक्षा सेवकों ने शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था पर रोष जताया और नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष रेजा बाबू उर्फ राजा ने बताया कि जिले के शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक तालिमी मरकज का मानदेय 2019 के बाद से दिसंबर 2024 एवं 2025 तक लंबित है। संघ के सदस्य कैलास सदाय, निलदेव, मो...