मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- गोरौल। उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कार्य एवं दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता के आधार पर ही विद्यालय का विकास संभव है। इस दौरान प्रधानाध्यापकों से विद्यालय का बुनियादी ढांचा, छात्र-छात्राओं की स्थिति, आय-व्यय तथा एक वर्षीय विद्यालय विकास योजना पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में मो. परवेज आलम, प्रणव कुमार, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार, धनंजय कुमार, सुधीर कुमार साहनी, ओमप्रकाश साह, रीता कुमारी, मुकेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...