बक्सर, फरवरी 7 -- फोटो संख्या 21 कैप्शन - शनिवार को इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव विद्यालय में आयोजित समापन सत्र में उपस्थित प्रशिक्षक व प्रतिभागी। इटाढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के बड़का गांव, नारायणपुर, कुकढ़ा, इंदौर, बैरी व हरपुर सहित अन्य संकुल संसाधन केन्द्रों पर आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय सामुदायिक प्रतिनिधि सह विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय, अभिभावक और समाज के बीच समन्वय स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नामांकन बढ़ाने व बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में समुदाय की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षक रंजीत पांडेय ने कहा क...