नोएडा, जून 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित आई बिजनेस स्कूल में शनिवार को दीक्षांत समारोह-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और दिल्ली की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी रहीं। इस दौरान 2023-25 बैच के छात्र-छात्राओं को पीजीडीएम की डिग्री प्रदान की गई। डॉ. किरण बेदी ने छात्रों को सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार नेतृत्व की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का साधन है। वहीं अन्य अतिथियों ब्लूपी के संस्थापक एवं सीईओ प्रोनाम चटर्जी ने आधुनिक तकनीक और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। आशीष भल्ला ने वास्तविक जीवन कौशल और नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की। सिद्धार्थ कौल ने कॉरपोरेट जगत में नैतिक मूल्यों की आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.