फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 28 -- नवाबगंज, संवाददाता। समारोह में सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गये। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र सिंह यादव ने मेधावियों के हौसलों को बढ़ाया। कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। छात्र छात्रायें मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। देश और प्रदेश में माता पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सक ते हैं। उन्होंंने मेधावियों को सम्मानित किया और कहा कि वह हर समय पढ़ाई को लेकर बच्चों के साथ हैं। जहां पर भी उनकी जरूरत हो तुरंत बतायें। जो भी समस्या होगी उसका समाधान भी किया जायेगा। कार्यक्रम में शिल्पी यादव, अर्जुन गुप्ता, मानसी यादव, मीनाक्षी शाक्य, रश्मि, सलोनी, अखिलेश कश्यप, निधि यादव, राहुल प्रजापति, दीपक यादव, उज्जवल दीक्षित, साक्षी दीक्षित, खुशबू आ...