चतरा, अक्टूबर 30 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। शिक्षा व समाजसेवा को संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रखंड के ही नहीं बल्कि जिले के जाने-माने शिक्षाविद समाजसेवी भद्रकाली महाविद्यालय के संस्थापक कुमार यशवंत नारायण सिंह का बुधवार दोपहर को निधन हो गया। वे लगभग सौ वर्ष के थे। उनके निधन पर जिले के शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत कुमार यशवंत नारायण सिंह का संपूर्ण जीवन शिक्षा समाज सेवा और धर्म को समर्पित था। क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले व्यक्तित्व के रूप में उनकी अपनी एक विशिष्ट पहचान थी। उनका संपूर्ण व्यक्तित्व ही शिक्षा का एक कल्पतरु था जिसकी छत्रछाया में बैठकर असंख्य लोगों ने अपने जीवन को शिक्षा के प्रकाश से प्रकाशित किया। समाज सेवा के क्षेत्र में एवं धार्मिक क्षेत्र में उनकी एक अलौकिक छवि थी। जब मां भद्रकाली की मूर्ति चोरों द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.