पटना, जनवरी 3 -- सात निश्चय योजना के तहत रोजगार सृजन को लेकर शिक्षा विभाग ने जिलों से दो दिनों के अंदर रिक्ति की रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। जिला शिक्षा कार्यालय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, विद्यालय उप/अवर निरीक्षिका कार्यालय, बीएड प्रशिक्षण संस्थान, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, प्रखंड शिक्षक शिक्षा संस्थान और स्कॉट गाइड कार्यालयों में पदाधिकारियों और कर्मियों के कुल पद और रिक्ति की जानकारी देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद रिक्ति पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.