धनबाद, अक्टूबर 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के सरकारी, मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 4 लाख 48 हजार 145 छात्र-छात्राओं की ही अब तक यू डायस प्लस पोर्टल में इंट्री हुई है। अब तक 34 हजार 530 छात्र-छात्राओं की इंट्री नहीं हुई है। 34 हजार से अधिक इन छात्र-छात्राओं की खोज विभाग कर रहा है। वर्ष 2024-25 में धनबाद के 2445 स्कूलों (सभी तरह के कुल स्कूलों की संख्या) में अध्ययनरत 4 लाख 82 हजार 675 छात्र-छात्राओं की इंट्री यू डायस प्लस में हुई थी। वर्ष 2025-26 में अब तक 4 लाख 48 हजार 145 छात्र-छात्राओं की ही इंट्री हो पाई है। डाटा अपग्रेड करने को चार दिन का वक्त 7.7 फीसदी छात्र-छात्राओं के गैप को जिला कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को जिलास्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर प्रखंडों को चार दिन में डाटा अपग्रेड कर...