हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- हल्द्वानी। माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं के आयोजन को लेकर नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) की लापरवाही सामने आई है। इस वजह से परीक्षा की तिथियों में बदलाव करना पड़ गया। आरोप है कि अफसरों ने निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराई गई प्रश्नपत्रों की सॉफ्ट कॉपी समय पर प्राप्त नहीं की। जिसे माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों सीईओ से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफसरों को अपने कार्य के प्रति सजग रहना बेहद आवश्यक है। जानकारी के मुताबिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए एससीईआरटी की ओर से प्रश्न पत्र की साफ्ट कॉपी हर साल तैयार की जाती है। इस बार में 17 अक्तूबर से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.