किशनगंज, जून 23 -- किशनगंज, संवाददाता। व्यापक शिक्षा और शिक्षक हित में स्थानीय निकाय शिक्षकों,विशिष्ट शिक्षकों,विद्यालय अध्यापकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों की मांगों को पूरा करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान करने के संबंध में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने शनिवार को डीएम विशाल राज व डीईओ को एक ज्ञापन सौंपा।परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शहनवाज राही के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत विभिन्न संवर्ग के शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों की समस्याओं के समाधान की दिशा मे सकारात्मक प्रयासों के बावजूद जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण अभी भी उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सौंपे गए मांग पत्र के अनुसार नियमावली 2012 के आलोक में नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड के शिक्षकों को कालबध्द प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.