कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा संवाददाता। समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीडीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में बच्चों के बीच यूनिफॉर्म वितरण, स्कूलों में बच्चों के नामांकन, पोस्ट ऑफिस में बच्चों का खाता खुलवाने, समेत पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत प्रगति प्रतिवेदन पर विस्तार से समीक्षा की गयी। इस दौरान डीडीसी ने सभी स्कूली बच्चों का पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने का निर्देश दिया। बच्चों के बीच यूनिफॉर्म वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीडीसी ने स्कूल में बच्चों के नामांकन से संबंधित जानकारी ली और सभी बीपीओ को क्षेत्र भ्रमण कर स्कूल में बच्चों के नामांकन कराने के लिए आवश्यक कार्य करने को कहा। उन्होंने ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.