देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के बयान के विरोध करते हुए सदर बीआरसी पर बैठक करने के बाद सिविल लाइन रोड पर उनका पुतला फूंका एवं उनके बयान की प्रतियां जलाते हुए विरोध किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता के मामले में सरकार द्वारा शिक्षक संघ से हुई वार्ता और संसद में दिए गए उत्तर में विरोधाभास है। इसे लेकर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि संघ की मांग है कि आर टी ई एक्ट में जो प्राविधान था, कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रहेंगे। ऐसे में शिक्षकों के 20 से 25 साल के सेवा के बाद टीईटी थोपना न्याय संगत नहीं है। इससे श...