पलामू, नवम्बर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम की 137 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि अब्दुल कलाम स्वतंत्रता सेनानी महान विद्यावान एवं कवि थे । उनका जन्म 11 नवंबर 1888 ई. को हुआ था। उन्होंने आजाद भारत में भारतीय शिक्षा प्रणाली को एक नई दिशा दी। वे आईआईटी विश्वविद्याल अनुदान आयोग के अलावे संगीत नाट्य,अकादमी ललित कला अकादमी एवं साहित्य कला की एकादमी की स्थापन की। भारतीय स्वतंता संग्राम के अग्रणी सिपाही थे। भारत सरकार ने मरणोप्रांत 1977 में भारत रत्न के सर्वोच्च्य उपाधि से सम्मानित किया था। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार, विशाल कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, सुशील कुमा...