अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा क्षेत्र अतरौली के वीरंगना अवंतीबाई महाविद्यालय पिलखुनी अतरौली अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग एव युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप सिंह बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मां सरास्वती वंदना एवं स्वागतगान, संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम डॉ. राकेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जितेंद्र सिंह, नितेश तंबर, अनिल द्वारा मुख्य अतिथि को बुके, बैज, माला पहनाकर स्वागत किया। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत अतरौली विधानसभा में चिन्हित 1089 15 आयु वर्ग के असाक्षरों कुछ चिन्हित कर विशेष प्रशिक...