रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। झारखंड विधानसभा पहुंचकर शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि हमने एक मृदुभाषी, सरल स्वभाव और समाज के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले जननेता को खो दिया है। शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने और जनजातीय समाज की आवाज बुलंद रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। वे हमेशा वंचितों और पिछड़ों के हक व अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उनका सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। एक समाजसेवी और प्रभावी जननेता के रूप में उनकी कमी को भर पाना कठिन होगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का असमय चले ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.